BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोरी के आतंक का पर्याय बन चुके सरगना समेत आधा दर्जन  गिरफ्तार, भेजे गये जेल

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
चोरी के आतंक का पर्याय बन चुके सरगना समेत आधा दर्जन  गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग(बरकट्ठा): थाना परिसर में एसडीपीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता संपन्न हुई. जहां बताया गया कि बीते 11 जून की रात्रि में बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा बाजार रोड स्थित वादी उमेश कुमार पिता स्व० द्वारका साव ग्राम पोस्ट बरकट्ठा थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग के घर के बाहर खड़ी पिकअप वैन जेएच 02आर 9326 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी.

इस संबंध में वादी उमेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर 18 जून को बरकट्ठा थाना कांड संख्या 84/20 धारा 379 भा०दा०वि० अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ की गई.

उक्त घटित घटना के उद्भेदन एंव पिकअप वैन की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग द्वारा मनीष कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में टीम गठित किया गया.

उक्त गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार बरकट्ठा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक शंभू नंदीश्वर थाना प्रभारी गोरहर, पुलिस अवर निरीक्षक नितिन कुमार सिंह थाना प्रभारी चौपारण, स०अ०नि० लक्ष्मण तिवारी स०अ०नि० बाबूलाल चातर, परि०पु०अ०नि० प्रशांत कुमार मिश्रा, परि०पु०अ०नि० बजरंग महतों, परि०पु०अ०नि० नरेंद्र कुमार, परि०पु०अ०नि० राजू मरांडी, स०अ० नि० बादल कुमार महतो एंव सशस्त्र बल चौकीदार 2/6 राजेंद्र पासवान शामिल थे.

गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बरकट्ठा थाना में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पहचान करते हुए इसमें संलिप्त बरकट्ठा, तिलैया एंव राजधनवार के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

पुछताछ क्रम में गिरोह के सरगना जावेद अंसारी द्वारा बीते 27 जून को चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेवारा से पिकउप वैन बी आर 29 क्यू 3135 के संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 213/20  धारा 379 भा०द0वि 0 में  चोरी की गई उक्त गाड़ी को राजधनवार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया.

साथी इस गिरोह में शामिल अभियुक्तों के निशानदेही पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र से की गई उक्त चोरी के पिकअप को पटना बिहार से बरामद की गई.

गठित टीम द्वारा न केवल बरकट्ठा एंव चौपारण में चोरी की गई पिकअप को बरामद किया गया. जीटी रोड में चोरी के आतंक का पर्याय बन चुके सरगना समेत आधा दर्जन व्यक्ति जावेद अंसारी पिता जहूर मियां साकिन कोनहारा कला थाना बरकट्ठा, दीपक प्रसाद पिता महेंद्र प्रसाद ग्राम कोषमा थाना बरकट्ठा, फिरोज अंसारी पिता अब्दुल कयूम साकिन अवल मोहल्ला झोलपो थाना तिलैया जिला कोडरमा, सोनू कुमार उर्फ संजय कुमार पिता प्रवीण यादव साकिन असनाबाद थाना तिलैया, रोहित रवानी उर्फ कुक्कू पिता किशोर रवानी साकिन आजाद मोहल्ला थाना तिलैया, प्रदीप कुमार यादव पिता बढ़न यादव साकिन उपरेली प्रधानडीह थाना राजधनवार जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

बताया जाता है कि सोनू कुमार कई थाना में कांड अंकित है. वहीं सफेद रंग का पीक अप भैन न0 जे एच 02 आर 93 26 ,दूसरा सफेद रंग पीक अप वैन न0 बी आर 29 क्यू 31 35, विभिन्न कंपनी के 5 मोबाइल, चोरी में प्रयुजत लॉक तोड़ने वाला 5 मास्टर चाभी बरामाद किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेगूं मलेरिया के लार्वा मिलने पर 500 रूपये का जुर्माना: कलेक्‍टर

Next Post

नवागत कलेक्‍टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्‍न विभागों का किया निरीक्षण

Next Post
नवागत कलेक्‍टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्‍न विभागों का किया निरीक्षण

नवागत कलेक्‍टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्‍न विभागों का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d