BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधी अधूरी ऑडियो वायरल करना दुर्भाग्यपूर्ण: राजेश जैन

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
आधी अधूरी ऑडियो वायरल करना दुर्भाग्यपूर्ण: राजेश जैन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत से कई तरह की घमासान की खबरें सुनने को मिल रही है. इसी तरह बिहार का हॉट सीट माने जाने वाली मुंगेर विधानसभा क्षेत्र भी अहम है.

इसी बीच मुंगेर में बीजेपी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ उनके ही पार्टी के महामंत्री कृष्ण गुप्ता ने एक ऑडियो वायरल किया, जो वायरल ऑडियो में मुंगेर के बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश जैन और बीजेपी के मुंगेर महामंत्री कृष्ण गुप्ता के बीच बातचीत का है.

जिसमें बीजेपी जिला अध्यक्ष एक तीर से चार शिकार करने की बात कह रहे हैं, ऑडियो में तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव लड़ाने के ऑफर का भी जिक्र है. ऑडियो वायरल होने के बाद मुंगेर की सियासत गरमा गई है.

वहीं वायरल ऑडियो को सिरे से खारिज करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हमारे ही पार्टी के कुछ लोग विपक्ष के साथ मिलकर हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जो ऑडियो वायरल हो रही है वह जनवरी का है, जो कि हमारे और उनके बीच एक साधारण सी बातचीत की ऑडियो है.

जो ऑडियो उन्होंने वायरल की है वह आधी अधूरी ऑडियो वायरल कर हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. मुंगेर में बीजेपी की मजबूत पकड़ को कमजोर करने के उद्देश्य से विपक्ष के साथ मिलकर यह ऑडियो वायरल की गई है. लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. हम लोग मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में मुंगेर में बीजेपी की ही जीत होगी.

वहीं वायरल हो रहे ऑडियो के संबंध में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमेधा आर्या ने कहा कि जो हमारे जिला अध्यक्ष के बारे में ऑडियो वायरल की जा रही है.

महामंत्री के द्वारा यह ऑडियो 8 माह पुरानी है और वह भी आधी अधूरी है, इसे तोड़ मरोड़ कर वायरल की गई है. मुंगेर में बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से विपक्ष के साथ मिलकर हमारे ही पार्टी के कुछ लोग इस प्रकार का दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य कर रहे हैं, लेकिन इससे हमारे जिला अध्यक्ष की छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

हम लोगों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बहुत ही अच्छा कार्य मुंगेर में किया है. हमारे जिला अध्यक्ष के विषय में जो भी ऑडियो वायरल की जा रही है वह पूरी तरह गलत है. अगर महामंत्री को लग रहा था कि हमारे जिला अध्यक्ष आरजेडी के साथ मिले हुए हैं तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश में क्यों नहीं की. जो तोड़ मरोड़कर आधी अधूरी ऑडियो यहां पर वायरल की.

इस प्रकार के कृत्य से मुंगेर में बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. हम लोग अपने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगे भी मुंगेर में बीजेपी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे.

इस संबंध में अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हिना प्रवीण ने कहा कि जो ऑडियो हमारे जिला अध्यक्ष के विषय में वायरल हो रही है. वह पूरी तरह निराधार है. जो ऑडियो वायरल की जा रही है वह ऑडियो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर वायरल की जा रही है कि जिससे उनकी छवि धूमिल हो. लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. हम लोगों ने अपने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुंगेर में बहुत ही अच्छा कार्य किया है और आगे भी अपने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करते रहेंगे.

अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष आरजू प्रवीण ने कहा कि जो ऑडियो वायरल की जा रही है वह पूरी तरह निराधार है. हमारे जिला अध्यक्ष की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य विपक्ष के साथ मिलकर हमारे महामंत्री ने ऑडियो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर वायरल की है. जो एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है.

हम लोग अपने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुंगेर में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं. जिससे विपक्ष को डर लगने लगा है और उन्होंने हमारे ही पार्टी के कुछ लोगों के साथ मिलकर हमारे जिलाध्यक्ष कि छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकजुटता और महिला मंडल बनाने पर की गई चर्चा

Next Post

अकीदत से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

Next Post
अकीदत से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

अकीदत से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d