BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की आधी आबादी ने कहा, हम रघुवर दास के साथः CM

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in समाचार
झारखंड की आधी आबादी ने कहा, हम रघुवर दास के साथः CM
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि मैं एक मजदूर परिवार से हूं. मेरी मां अशिक्षित थीं. लेकिन आज मैं जहां भी हूं मां की वजह से हूं. मां हमेशा कवच बनकर मेरे साथ रही. जिस तरह मां ने कवच बन कर मेरा साथ दिया उस तरह राज्य की महिलाओं ने कवच बन मुझे यहां तक पहुंचने में योगदान दिया है. आप अपनी शक्ति को पहचाने. याद करें संथाल परगना की फूलों जानू को जिसने उस समय की विपरीत परिस्थिति में भी अपनी भाषा, संस्कृति और अपनी धरा के लिए शहीद हुईं. आपको भी यह बात अपने जीवन में उतार लेना है कि आप अबला नहीं राज्य की अखंड पुंज हैं. सरकार आपको हर योजना में सहयोगी बनाना व विकास कार्य का नेतृत्व कराना चाहती है. सीएम रविवार को हरमू मैदान में आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड की आधी आबादी हमारे साथ है. इसके बलबूते ही हम विधानसभा चुनाव में 65 पार करेंगे.

 पूरे विश्व में गरीबी हटाने वाले राज्यों में झारखंड का दूसरा स्थान

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने कहा कि झारखंड पूरे विश्व में गरीबी हटाने वाले वाले राज्यों में दूसरा स्थान रखता है. यह सब सरकार की योजनाओं की वजह से संभव हो पाया है. विगत 5 वर्ष में झारखंड की गरीबी जो 2014 से पूर्व 70 प्रतिशत थी. वह 2019 में 46.5 प्रतिशत हो गया. झारखण्ड एक ऐसा प्रदेश है जहां महिलाएं और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं. झारखंड में ही सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभुकों को लाभान्वित किया गया है. मात्र 1 रुपये में महिलाओं के नाम से संपत्ति का निबंधन हो रहा है. 8 करोड़ किसानों को हमने 6 हजार रूपये से लाभान्वित किया. ताकि किसान कृषि कार्य हेतु समय पर अपने संसाधन जुटा सकें. केंद्र सरकार के 100 दिन में कई अहम कार्य हुए हैं. केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 35A को हटाया. 8 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति, बाल अत्याचार पर नकेल कसी गई. यहां सिर्फ राखी बांधने का कार्य नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य की बहनें मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास प्रकट कर रहीं हैं. यह धागा विश्वास का है यह धागा महिलाओं को मिले सम्मान और सुरक्षा का है. झारखंड की आधी आबादी यानी महिलाएं रघुवर दास के साथ हैं. चुनाव में वे घर-घर जाकर रघुवर दास की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करें. इस अवसर में मंत्री डॉ लुइस मरांडी,, प्रदेश अध्य्क्ष लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, मेयर आशा लकड़ा, महामंत्री कमलावती सिंह सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वृद्ध बीमार मां के लिए पुत्र बना आज का श्रवण कुमार

Next Post

मोदी सरकार-2 के 100 दिन कांग्रेस के 60 वर्षों से बेहतर: वसीम रिजवी

Next Post
मोदी सरकार-2 के 100 दिन कांग्रेस के 60 वर्षों से बेहतर: वसीम रिजवी

मोदी सरकार-2 के 100 दिन कांग्रेस के 60 वर्षों से बेहतर: वसीम रिजवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d