BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाल ए झारखंड: नहीं मिली एंबुलेंस, बांस के सहारे मरीज को कंधे पर टांगा, 12 KM पैदल पहुंचाया

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
हाल ए झारखंड: नहीं मिली एंबुलेंस, बांस के सहारे मरीज को कंधे पर टांगा, 12 KM पैदल पहुंचाया
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में स्वास्थ्य सेवा बेहतरी को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बीच हकीकत कुछ और ही नजर आई. राज्य में आज भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां स्वास्थ्य सेवा तो दूर अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पाती. इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब साहिबगंज में परिजन बांस के सहारे मरीज को कंधे पर टांगकर 12 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे.
मामला साहिबगंज के सदर अस्पताल का है. जहां एक महिला मरीज को उसके परिजन बांस के सहारे कंधे पर टांगकर तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला से करीब 12 किमी की दूरी पैदल तय कर सदर अस्पताल पहुंचे. यह देख लोग हैरत में पड़ गए कि इतनी भीषण गर्मी में बांस के सहारे कैसे मरीज को लेकर कोई अस्पताल पहुंचा है.
बता दें कि महिला मरीज रूखीराम सोरेन तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला के तालामय हेम्ब्रम की पत्नी है. पति तालामय (50) ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत उल्टी व दस्त होने से गंभीर हो गई थी. ऐसे में उसे जब कोई साधन नहीं मिला तो मजबूर होकर बांस के सहारे कंधे पर लादकर पैदल ही उसे अस्पताल लाना पड़ा. उसने बताया कि आसपास के लोगों से सहायता की मांग की थी लेकिन किसी ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई. मामले में साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें आपातकालीन स्थिति में 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाना था. हालांकि यह जांच का विषय है. आपातकालीन स्थिति में तुरंत एंबुलेंस मिलना व निशुल्क मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुबनी हत्याकांड को लेकर बिहार में सियासत गर्म

Next Post

कोरोना संकट के बीच CBSE ने 50% तक बढ़ाए परिक्षा केंद्र, नहीं बदलेगा शेड्यूल

Next Post
पाक की धमकियों के बावजूद कश्मीरी छात्र पहुंच रहे हैं स्कूल, परीक्षाओं की डेटशीट जारी

कोरोना संकट के बीच CBSE ने 50% तक बढ़ाए परिक्षा केंद्र, नहीं बदलेगा शेड्यूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d