रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य सहकारिता बैंक लिमिटेड, रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रेम प्रकाश ने मुलाकात कर ’मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए 5 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा. झारखंड राज्य सहकारिता बैंक लिमिटेड, रांची द्वारा यह राशि कोविड-19 महामारी से निपटने के निमित्त सहयोग राशि के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया है. यह राशि झारखंड राज्य सहकारिता बैंक लिमिटेड, रांची के अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद के अनुशंसा के आलोक में आज बैंक के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम प्रकाश एवं सहायक महाप्रबंधक हेमंत कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को 5 लाख रुपए राशि का चेक भेंट किया.

