शशिभूषण दूबे कंचनीय,
मिर्जापुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से सदर तहसील में उप जिला अधिकारी को डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम को लेकर राष्ट्रपति को उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन का नेतृत्व जिला के कांग्रेस नेता राज दुबे कर रहे थे जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, सभासद संजय जयसवाल, अशोक गुप्ता, स्वरूप सिंह, मनीष दुबे, विजय पहाड़ी सहित कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. इसी तरह चुनार मडिहान लालगंज तहसीलों पर कांग्रेस जनों द्वारा पत्रक सौंपा गया है.
चुनार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में पत्रक सौपा गया. जबकि मडिहान में अशोक उपाध्याय लालगंज में अमर नाथ पाण्डेय ने एसडीएम को अलग अलग पत्रक सौंपा गया है.

