रांची:- रांची के हरमू मैदान मे हस्तशिल्प मेला का आयोजन किया गया है. वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से एक लंबे अंतराल के बाद लगे इस हस्तशिल्प मेले का लोग खुब लुत्फ उठा रहे हैं.
वैश्विक महामारी कोरोना ने देश के हस्तशिल्पियों को भी कम हताश और परेशान नहीं किया. लेकिन, अब सबकुछ पटरी पर लौटता दिख रहा है. एक लंबे अंतराल के बाद रांची में हस्तशिल्प मेले का आयोजन हुआ है, जिसमें अलग-अलग प्रदेशों के शिल्पकारों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों को खुब लुभा रहे हैं.
शिल्पकारों के हाथों का हुनर मेले मे देखते ही बन रहा है. शीशे, लकड़ी और मिट्टी की बनी कलकृतियां लोगों के खास आकर्षण हैं.
हस्तशिल्प मेला शिल्पकारों को अपना हुनर दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म तो है ही, मेले के आयोजन से जैसे इसके चाहने वालों का इंतजार खत्म हुआ है.

