Newdelhi:- तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल एनडीए से अलग हो गए. एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस भी ज्वॉइन नहीं करूंगा.
उन्होंने कहा कि मैं एनडीए छोड़ने का ऐलान करता हूं. मैंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) छोड़ दिया है. ये कानून किसान विरोधी हैं. मैंने एनडीए छोड़ दिया है लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करूंगा.
गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल पहले ही किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. बेनीवाल ने संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति तथा पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की परामर्श समिति से इस्तीफा दिया था.

