BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रातभर में बनकर तैयार हुआ चांदनी चौक का हनुमान मंदिर, शनिवार को होगा सुंदरकांड

by bnnbharat.com
February 19, 2021
in समाचार
रातभर में बनकर तैयार हुआ चांदनी चौक का हनुमान मंदिर, शनिवार को होगा सुंदरकांड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विकास कार्य के चलते दिल्ली के चांदनी चौक (chandni chowk) में हटाए गए हनुमान मंदिर (hanuman mandir) का निर्माण रातभर में कर दिया गया. शुक्रवार को इस मंदिर निर्माण का पता लगा. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से यहां पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है. ये ठीक उसी प्रकार की मूर्ति है जो मंदिर में पहले से ही थी. गुरुवार को मूर्ति को मंदिर में लाया गया था. इसके बाद ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ.
बताया जा रहा है कि ये मंदिर स्थानीय लोगों ने मिलकर तैयार किया है.
इसे स्टील और लोहे से बनाया गया है. हैरान करने वाली बात है कि स्थानीय लोगों ने ये मंदिर रातों रात बना डाला और पुलिस प्रशासुन और स्थानीय निकाय को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जब लोग मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर मंदिर बना पाया. लोगों ने यहां श्रीराम और बजरंग बली के दर्शन कर उनका जयकारा लगाया.
महंत को सुबह 4 बजे आरती करने के लिए आया फोन
हनुमान मंदिर के महंत का कहना है कि उनको आज यानी शुक्रवार सुबह चार बजे फोन आया कि आरती के लिए मंदिर आ जाएं. वो वहां पहुंचे तो उन्होंने वहां मंदिर बना पाया. महंत ने बताया कि सुबह 5 बजे उन्होंने वहां आरती की. हालांकि महंत को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि मंदिर आखिर किसने बनाया और यहां पर कौन मूर्ति ले आया.
महंत ने बताया कि आज शाम को 7 बजे के करीब यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इसके बाद बजरंग बली की आरती होगी. वहीं शनिवार सुबह को सुंदरकांड के पाठ का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद यहां पर भंडारा भी किया जाएगा.
जनवरी में तोड़ा गया था मंंदिर
बता दें कि जनवरी माह में ये मंदिर तोड़ा गया था, जिसके बाद यहां पर कई हिंदू संगठनों ने विरोध भी किया. वहीं इस मुद्दे पर निगम प्रशासित बीजेपी और दिल्ली प्रशासित आम आदमी पार्टी ने भी जमकर बयानबाजी की थी. हालांकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कहना था कि विकास कार्य के चलते मंदिर को यहां से हटाया गया है उसे तोड़ा नहीं गया.
वहीं इस मंदिर के बनने की खबर के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने ट्वीट किया कि चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान जय श्री राम. इसके साथ उन्होंने ये जानकारी भी दी कि वो आज दोपहर को यहां पर बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जोन्हा के सेवाधाम में किसान मेला 21 को

Next Post

हर तीन अमेरिकी सैनिकों में एक ने कोरोना वैक्सीन लेने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

Next Post
हर तीन अमेरिकी सैनिकों में एक ने कोरोना वैक्सीन लेने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

हर तीन अमेरिकी सैनिकों में एक ने कोरोना वैक्सीन लेने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d