BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैप्पी बर्थडे, 44 साल के हुए अभिषेक बच्चन

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in समाचार
हैप्पी बर्थडे, 44 साल के हुए अभिषेक बच्चन
Share on FacebookShare on Twitter

अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में अपने हिचकोले खाने वाले करियर के लिए जाना-जाता है. अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन का सहारा लिए बिना ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है. अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म ‘रेफ्यूजी’ में काम किया था, हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी . इस फिल्म में अभिषेक के साथ करीना कपूर भी थी. ‘रेफ्यूजी’ करीना की भी डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म के लिए अभिषेक के काम की बहुत तारीफ हुई थी. एक स्टार किड होने के नाते अभिषेक पर काम करते रहने का प्रेशर था.

उस समय अभिषेक को जो प्रोजेक्ट ऑफर हुए, उन्होंने वो फिल्म कर ली. स्क्रिप्ट पर ध्यान ना देना अभिषेक को महंगा पड़ गया. इसके चलते अभिषेक बच्चन ने 4 साल में लगातार 17 फ्लॉप फिल्में दे दी. साल 2004 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘धूम’ में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘बंटी और बबली’, ‘युवा’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘गुरु’ और ‘दोस्ताना’ जैसी सुपरहिट फिल्में देकर ये साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं.

आज अभिषेक बच्चन अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर अभिषेक से जुड़ी कुछ ऐसी बातों से आपको रूबरू करवाते हैं जो शायद अभी तक आपने नहीं सुनी होंगी. अभिषेक के 20 साल के करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव आए. उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं. एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया था.

अभिषेक ने कहा था, ‘जब कोई एक्टर फ्लॉप फिल्में देता है तो लोग उसका फोन उठाना बंद कर देते हैं. फिर वो यह नहीं सोचते कि आप किसके बेटे या बेटी हो. फ्लॉप होना दुनिया की सबसे खराब फीलिंग होती है जो आपको एक इंसान के तौर पर खत्म सा कर देती है.’ इससे पता चलता है कि अभिषेक इस तरह की फीलिंग से कई बार गुजर चुके हैं.

अभिषेक बचपन में डाइलेक्सिया बीमारी के शिकार थे. इस बात का खुलासा तब हुआ था जब 2007 में आमिर खान ने इसी बीमारी पर फिल्म ‘तारे जमीं पर’ बनाई थी. अभिषेक ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की थी. इसके बाद वो बिजनेस कोर्स के लिए यूएसए की बॉस्टन यूनिवर्सिटी चले गए. लेकिन हिंदी फिल्मों में काम करने के चलते वो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आ गए थे.

करियर की शुरुआत में अभिषेक की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. यहां एक हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने फिल्में ना मिलने पर LIC एजेंट के काम में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की थी. इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने उस वक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया था जब फिल्म ‘पा’ में उन्होंने अपने ही पिता यानी बिग बी के पिता का रोल निभाया था. इस फिल्म के लिए जूनियर बच्चन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.

एक्टिंग के अलावा अभिषेक बच्चन को अलग-अलग देशों के बोर्डिंग कार्ड इकट्ठा करने का शौक है. अभिषेक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिग बी के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक ने करिश्मा कपूर से सगाई कर ली थी. लेकिन यह सगाई 3 महीने में ही टूट गई थी. इसके बाद ‘धूम 2’ के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक नजदीक आए. फिल्म ‘गुरु’ में साथ काम करने के बाद दोनों अपना रिलेशन दुनिया के सामने लाए थे.

20 अप्रैल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे.  अब उनकी 8 साल की एक बेटी आराध्या भी है. बता दें कि अभिषेक बच्चन के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट हैं . इसमें अनुराग बसु की ‘लुडो’, कुकी गुलाटी की ‘द बिग बुल’ और शाहरुख खान के साथ ‘बॉब बिस्वास’ में नजर आएंगे . इन सभी फिल्मों की शूटिंग चल रही है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 लाख में सिर्फ 811 आयुष प्रेक्टिशनर झारखंड में

Next Post

सेना में भर्ती के लिए झारखण्ड के युवाओं में है अपार क्षमता : हेमंत सोरेन

Next Post
सेना में भर्ती के लिए झारखण्ड के युवाओं में है अपार क्षमता : हेमंत सोरेन

सेना में भर्ती के लिए झारखण्ड के युवाओं में है अपार क्षमता : हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d