BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैपी बर्थडे गोविंदा, 56 साल के हुए चीची

by bnnbharat.com
December 21, 2019
in समाचार
हैपी बर्थडे गोविंदा, 56 साल के हुए चीची
Share on FacebookShare on Twitter

अभिनेता गोविंदा आज 56 साल के हो गए हैं. गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी कॉमेडी फिल्में की जो आज भी उनके फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती हैं. फिल्म ‘कुली नंबर 1’ हो या ‘हद कर दी आपने’, ऐसे कई सीन है जिन्हें आप आज भी देखकर हंस देंगे. तो चलिए गोविंदा के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के ऐसे ही 10 सीन दिखाते हैं जो दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे.

फिल्म ‘हद कर दी आपने’ के इस सीन में गोविंदा एक चाइनीज से लेकर मराठी शख्स के किरदार में दिखते हैं. फिल्म में गोविंदा के साथ रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका थी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी.

‘दूल्हे राजा’ में गोविंदा बुर्का पहने एक महिला बने थे. फिल्म के इस सीन में असरानी के साथ गोविंदा जबरदस्त कॉमेडी करते दिखे थे.

फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में गोविंदा का ये सीन काफी फनी रहा. जहां वो कार में ही कपड़े बदलते हुए देखे गए. साथ ही वो गाड़ी भी चलाते हैं.

‘कुली नंबर 1’ के एक सीन में करिश्मा कपूर जब रास्ते से जा रही होती हैं तो उन्हें कुछ गुंडे छेड़ते हैं. तभी गोविंदा पहुंचते हैं और एक्शन-कॉमेडी से गुंडों को भगा देते हैं.

फिल्म ‘अनाड़ी नंबर 1’ में गोविंदा के साथ रवीना टंडन और कादर खान मुख्य भूमिका में नजर आए. जेल के इस सीन में गोविंदा और कादर खान के बीच बहस होती है.

‘हद कर दी आपने’ के इस सीन में गोविंदा के साथ सतीश कौशिक हैं. जहां सतीश कौशिक एक रस्सी के साथ दूसरे घर में चढ़ने की कोशिश करते हैं और ये वाक्या होता है.

‘छोटे सरकार’ फिल्म में गोविंदा कोर्ट के कठघरे में खड़े होकर भी कॉमेडी करने से नहीं चूकते. फिल्म में गोविंदा के साथ शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका थी.

सलमान खान के साथ गोविंदा ने फिल्म ‘पार्टनर’ की थी सलमान गोविंदा के साथ इसमें लारा दत्ता और कटरीना कैफ थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.

फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ में गोविंदा के साथ सुष्मिता सेन के साथ रम्भा थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था.

‘हद कर दी आपने’ के इस सीन में गोविंदा और रानी मुखर्जी एक फ्लाइट में होते हैं. जहां गोविंदा एक सिख के किरदार में दिखे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नागरिकता संशोधन कानून : दरियागंज हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार

Next Post

लगातार तीसरे दिन भी डीजल के दाम में बढ़ोतरी, पेट्रोल में स्थिरता दर्ज

Next Post
लगातार तीसरे दिन भी डीजल के दाम में बढ़ोतरी, पेट्रोल में स्थिरता दर्ज

लगातार तीसरे दिन भी डीजल के दाम में बढ़ोतरी, पेट्रोल में स्थिरता दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d