BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Happy birthday : 39 साल की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बेबो

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in Uncategorized
Happy birthday : 39 साल की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बेबो
Share on FacebookShare on Twitter

करीना कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया से कुछ नहीं छुपातीं. अपने अफेयर से लेकर प्रेग्नेंसी तक करीना कपूर अपनी हर एक बात को मीडिया के सामने गर्व से फ्लॉन्ट करती आई हैं. शानदार स्टाइल और कमाल की एक्टिंग का बेजोड़ कॉम्बीनेशन हैं बेबो. बॉलीवुड की ‘पू’ आज अपना 39वां बर्थडे मना कर रही हैं. अब मौका जन्मदिन का हो तो सेलिब्रेशन बनता है और इस खास मौके पर सब साथ हों तो फिर क्या कहने, खुशी में चार चांद लग जाते हैं.

सोशल मीडिया पर करीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो केक काट रही हैं, पीछे खड़े हबी सैफ ताली बजा रहें हैं, जी हां करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपना बर्थडे पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur) के साथ अपने ससुराल पटौदी पैलेस में मनाया है. हबी सैफ के साथ भी करीना ने एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सफेद कुर्ते पायजामे में एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते दिख रहे हैं.

हिंदी सिनेमा में जब भी परफेक्ट हीरोइन का नाम आता है तो करीना कपूर खान का जिक्र जरूर होता है. करीना कपूर का नाम सुर्ख़ियों से बहुत दिनों तक दूर रहे ऐसा कभी हुआ नहीं है. मुंबई में 21 सितम्बर 1980 को करीना का जन्म हुआ, करीना ट्रेंड सेटर हैं. बिंदास और अपनी शर्तों पर जीने वालीं. जश्न इंजॉय करना जानती हैं और ज़िम्मेदारी भी। बॉलीवुड में खुद का अलग मुकाम बना चुकी करीना, अब अपने अभिनय सफर के दूसरे पड़ाव पर चल पड़ी हैं और मंजिल तक पहुंचाना उन्हें बखूबी आता है.

छोटी बहन के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी पहुंची थी. केक कटिंग के बाद करीना ने बेटे तैमूर के साथ फोटो भी खिचवाई.
फैंस के लिए भी करीना ने एक फोटो शेयर की है, तस्वीर में वो हाथों में सेलिब्रेशन का गिलास पकड़े हैं, और उनके पीछे जन्मदिन की खूबसूरत सजावत नजर आ रही है.

करीना अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से करने वाली थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई सीन भी शूट कर लिए थे लेकिन अप्रत्याशित कारणों से उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी. इसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को मुख्य भूमिका मिली. करीना की पर्दे पर हुई एंट्री जेपी दत्ता की ‘रिफ्यूजी’ से. इस फिल्म में उनके साथ थे अभिषेक बच्चन. फिल्म को कुछ खास सफलता तो नहीं मिली, लेकिन करीना के अभिनय की तारीफ सबने की. यहां से शुरू हुआ करीना का सफर ऊंचाईंयों तक पहुंचा. आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुलदीप यादव को किया गया टी-20 टीम से बाहर, तोड़ी चुप्पी

Next Post

झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर पोषण क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Next Post
झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर पोषण क्विज प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर पोषण क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d