मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 16 जुलाई 1983 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ था. उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ और मां का नाम सुजैन है. आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार कैटरीना ने.
बॉलीवुड में आने से पहले कटरीना लन्दन में मॉडलिंग किया करती थीं. लेकिन अपने क्यूट लुक्स और एक्टिंग के दम पर कटरीना ने यहां भी काफी नाम कमाया है
कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत में कई मलयालम फिल्मों में काम किया था. उनमें 2004 में मल्लीस्वरी और 2005 में अलारी पेडगु जैसी फिल्में शामिल हैं.
कटरीना को साल 2003 में डायरेक्टर कायजाद गुस्ताद ने एक फैशन शो में देखा था. इसी शो के बाद से फिल्म ‘बूम’ में उन्हें अमिताभ बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया था.
सलमान खान ने 2004 में कटरीना कैफ को ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में चांस दिया. यह कटरीना की पहली हिट फिल्म भी थी. इसके बाद सलमान-कटरीना पार्टी और पब्लिक प्लेस पर एक साथ दिखने लग गए.
सलमान के अलावा कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा. साल 2009 में कटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म साइन की ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी. हालांकि दोनों लिव-इन में रहने के बाद अलग हो गए.
कटरीना अक्सर बिना मेकअप या फिर कम मेकअप के साथ देखी जाती हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. कटरीना की पहली फिल्म बूम में उनका लुक आज से काफी अलग था. वक्त के साथ कटरीना और खूबसूरत हो गई हैं
बॉलीवुड में आने से पहले कटरीना मॉडलिंग किया करती थीं लेकिन अपने क्यूट लुक्स और एक्टिंग के दम पर कटरीना ने यहां भी काफी नाम कमाया है.
कटरीना ने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिसमें से नमस्ते लंदन, पार्टनर, वेलकम, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉडीगॉर्ड, दे दना दन, एक था टाइगर, भारत आदि प्रमुख हैं.


