BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HAPPY BIRDHDAY माही, “तुम जिओ हजारों साल…”

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
HAPPY BIRDHDAY माही, “तुम जिओ हजारों साल…”
Share on FacebookShare on Twitter

 “बार बार दिन ये आये, बार बार दिल ये गाये, तुम जिओ हजारों साल…”

रांची: महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई. भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया विपक्षी टीम को कैसे मात देना है ,शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं . 16 साल के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. आईसीसी द्वारा आयोजित हर टूर्नामेंट में भारत को विजेता बनाया ऐसे अदभुत क्रिकेटर विरले ही जन्म लेते हैं और सदियों में कभी कभी ही इस धरती पर आए है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए. ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें.

धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, विकेटकीपर और अच्छे बल्लेबाज हैं. करीब डेढ़ दशक लंबे इंटरनेशनल करियर में माही ने मैदान में कई रिकाॅर्ड बनाए.  आज रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी 39 वर्ष के हो गए. भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले करिश्माई कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था.

रांची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है. अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं.

बता दें कि धोनी का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा है. उनके पिता मेकॉन में जॉब करते थे. मेकॉन कॉलोनी में ही धोनी के करियर की कहें तो शुरुआत हुई. वहीं से धोनी ने बल्‍ला संभाला और आज भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं.

धोनी के अबतक के सफलता की कहानी

धोनी के नाम ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी है. जिसमें 2007 का वर्ल्ड टी-20, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. धोनी टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लेकर जा चुके हैं.
धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर है, जिन्होंने अपने 500 मैच में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. इसमें सबसे पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. जिन्होंने 998 और 905 खिलाड़ियों को वापस भेजा है.
धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक कुल 178 स्टंपिंग्स की है.
टी-20 में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर है, जहां उनके नाम 82 शिकार है.
एमएस धोनी ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ मारा था जहां उन्होंने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी.
धोनी ने वनडे मुकाबलों में अभी तक कुल 217 छक्के मारे हैं. धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. कप्तान के तौर पर भी धोनी ने सबसे ज्याद छक्के लगाए हैं.
धोनी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वो भी बिना हॉफ सेंचुरी मारे. धोनी ने 1000 रन बिना किसी अर्धशतक के बनाए हैं.
7वें नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने सबसे ज्यादा शतक मारे हैं. इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम कुल 2 शतक है.
धोनी कुल 9 बार गेंदबाजी की है, जहां उनका पहला विकेट 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था.
एफ्रो एशियन कप में महेला जयवर्धने के साथ 218 रनों का पार्टनरशिप अभी तक का सबसे बड़ा पार्टनरशिप है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम लगातार दो बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ACB ने सीआई को 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Next Post

ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

Next Post
ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d