मुंबई: 1 फरवरी 1971 को जन्मे भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी इन दिनों राजनीति के कारण चर्चा में हैं. अपनी फिल्मों और गानों से धमाल मचाने वाले मनोज तिवारी ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उनका गाया गाना ‘जिया हो बिहार के लाला’ आज भी लोगों की जुबान पर है. साल 2004 से लेकर 2014 तक मनोज तिवारी ने कुल 18 फिल्में की हैं. एक समय पर भोजपुरी सिनेमा जगत में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले कलाकारों में एक मनोज तिवारी थे.
आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है.भोजपुरी फिल्मों के लिए गाना गाने वाले मनोज तिवारी आज दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हैं. बतौर गायक करियर शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक गाने गाये. कुछ सुपरहिट भोजपुरी गीत जिसे सुन आज भी उनके फैंस झूमने पर मजबूर हो जाते हैं.
गोरिया चांद के अजेरिया नियर गोर बाड़ु हो, बगल वाली जान मारेली,रिंकिया के पापा
जैसे गाने लोग आज भी बड़े चाव से सुनते है.
गोरिया चांद के अजेरिया नियर गोर बाड़ु हो ये गाना आज भी सुना जाता है. इस गाने में मनोज तिवारी के साथ भाग्यश्री नजर आईं थीं.

