BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर जीता सबका दिल, जानते है उनका फिल्मी सफर

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर जीता सबका दिल, जानते है उनका फिल्मी सफर
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: 3 सितंबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर अपना जन्मदिन मनाते हैं. वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर न केवल विलेन बनकर बल्कि कॉमेडी से भी हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है. शक्ति कपूर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने हर एक किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी. जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं.

शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार किए, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1977 में आई फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया. कई फिल्मों में शक्ति कपूर ने अपने लुक और ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया था. वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई की थी. जिसके बाद उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था.

एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर बोल चुके हैं कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया. फिल्मी सफर में कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा. इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे लोग रहे. शक्ति कपूर ने अकेले कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जिसमें वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आए थे.

शक्ति कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज की थी. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. उसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. शक्ति कपूर की शिवांगी से फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर मुलाकात हुई थी. पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे. शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं. शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत

Next Post

आत्मचिंतन की बात करना विद्रोह है तो हां हमने किया: कांग्रेस

Next Post
लॉकडाउन में फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों की नैतिक जिम्मेवारी भाजपा को लेनी चाहिए: राजेश गुप्ता

आत्मचिंतन की बात करना विद्रोह है तो हां हमने किया: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d