जमशेदपुर: हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा इस कडाके की ठंड में स्वीयंसेवकों के द्वारा घर-घर जाकर कंबल बांटा जा रहा है. इसके तहत बाराद्वारी कुम्हार पाड़ा, गांधी आश्रम के समीप भुइयांडीह कालिंदी बस्ती आदि क्षेत्रों में ज़रूरतमंदों के बीच इसका वितरण किया गया. संघ के स्वयंसेवकों ने इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए ये निर्णय लिया है कि जरूरतमंदों के घर तक जाकर कंबल वितरण किया जायेगा. संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा ऐसे कड़कती ठंड में ईश्वर ऐसी व्यवस्था संघ के द्वारा करा रहे हैं. उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया.
इस अवसर ओर विभिन्न स्थानों में यह कार्यक्रम सफल बनाने में कुम्हारपाडा से रीना देवी, ज्योति नांद्राजोग, चमेली सेन, दीपू सिंह, सचिन कांत, विकास महानंद. भुइयाडीह कालीन्दी बस्ती से नैना कालिंदी, श्रीकांत मिश्रा, आशीष केवट, नैंसी कालिंदी, रेनू गुप्ता, पिंटू कावरी. संघ से जुगून पांडेय, महेश मिश्रा, प्रिसं सिंह, विभास मजूमदार, अभिषेक पांडे, मनीष सिंह, टोनी सिंह, प्रणय दास, धीरज चौधरी, विक्की तारवे, सुरज चौबे, राजु कुमार, अनुज मिश्रा, अविनाश उपाध्याय आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे.

