BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों में हाहाकार, देशभर में पहुंची बंगाल की आग

by bnnbharat.com
June 14, 2019
in समाचार
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों में हाहाकार, देशभर में पहुंची बंगाल की आग

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों में हाहाकार, देशभर में पहुंची बंगाल की आग

Share on FacebookShare on Twitter
  • पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्ली एम्स सहित देश भर में आज जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल
  • ममता बनर्जी के अल्टीमेटम के बाद भी काम पर नहीं लौटे डॉक्टर
  • पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में चार दिन से हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर
  • आईएमए ने इस हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय विरोध दिवस घोषित किया है

दिल्ली एम्स के रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षबर्धन के साथ पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले के खिलाफ मुलाकात की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने पश्चिम बंगाल घटना के बाद जारी देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा, ‘मैं डॉक्टरों से कहना चाहता हूं कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। मैं डॉक्टरों से केवल प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील करता हूं।’

केरल के त्रिवेंद्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल के डॉक्टर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं।

रायपुर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल ने वी वांट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगाए। अस्पताल के डॉक्टर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मुख्यालय और देशभर में मौजूद शाखाओं और आंध्र प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन आज के दिन को विरोध दिवस के तौर पर मना रही है। वह सरकारी डॉक्टरों को सुरक्षा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आईएमए के डॉक्टर काले बैज पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं।

डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में हैदराबाद के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज के डॉक्टर आज विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स आज एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में हड़ताल करेंगे।

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स (मर्द) आज पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध में हड़ताल करेंगे। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, हम आज अपनी ओपीडी, वार्ड और एकेडमिक सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम के पांच बजे तक बंद रखेंगे। आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध के विरोध में दिल्ली एम्स के रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आज हड़ताल पर है। एक मरीज के रिश्तेदार ने कहा, ‘मेरी मां का आज डायलिसिस होना था। हमसे कहा गया कि चले जाओ और कहीं और से इसे कराओ।’

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष और मुंबई के सियोन अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत चौधरी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स पर एक भीड़ ने हमला किया। जब ऐसा लक्षित हमला होता है तो यह कानून और व्यवस्था का मुद्दा बन जाता है। आज हम घटना को लेकर एक शांत प्रदर्शन करने वाले हैं।’

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वह अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। इस हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को एनआरएस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों पर हमला किया गया जिसके बाद उन्होंने हड़ताल कर दी। इस हड़ताल को देशभर से समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके समर्थन में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने अखिल भारतीय विरोध दिवस घोषित किया है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अलावा पटना और रायपुर एम्स के डॉक्टर भी हड़ताल को अपना समर्थन दे रहे हैं।डॉक्टरों ने ओपीडी लेने से मना कर दिया है। हालांकि वह आपातकाल वार्ड में अपनी सेवा दे रहे हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, नहीं थम रहा ‘जय श्री राम’ पर विवाद

Next Post

JEE Advanced Result 2019: 38,705 अभ्यर्थी सफल, टॉपर्स लिस्ट यहां देखें

Next Post
JEE Advanced Result 2019: 38,705 Successful, Top List View Here

JEE Advanced Result 2019: 38,705 अभ्यर्थी सफल, टॉपर्स लिस्ट यहां देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d