BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्लाइट में अभद्रता करना पड़ा भारी, पायलट ने बीच रास्ते में ही उतार दिया

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in समाचार
विमान में आई तकनीकी खराबी नागपुर से दिल्ली के लिए भरा था उड़ान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अभद्रता करना एक भारतीय को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि प्लेन के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही भारतीय मुसाफिर अन्य यात्रियों से झगड़ने लगा। साथ ही, फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी बुरा व्यवहार किया। ऐसे में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई और आरोपी को बीच रास्ते में ही उतार दिया गया।
यह है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट शुक्रवार को पेरिस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही एक भारतीय युवक हंगामा करने लगा और अन्य यात्रियों से झगड़ा करने लगा। फ्लाइट अटेंडेंट ने मामले को संभालने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की।
कॉकपिट के दरवाजे पर दिया धक्का अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से फ्लाइट में मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए।
दरअसल, उसने कॉकपिट के दरवाजे पर भी धक्का दिया। ऐसे में पायलट ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग की।
अधिकारियों को सौंपा गया आरोपी बताया जा रहा है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आरोपी युवक को फ्लाइट से बाहर निकाला गया और उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सोफिया में की गई।
आरोपी को हो सकती है 10 साल की जेल अधिकारियों का कहना है कि भारतीय शख्स पर फ्लाइट की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। अगर वह दोषी साबित होता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बुल्गारिया की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मंसूबों की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलकाताः बड़ा बाजार में बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर लगी भीषण आग

Next Post

हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछे तीखे सवाल माइक छीना गया

Next Post
हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछे तीखे सवाल माइक छीना गया

हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछे तीखे सवाल माइक छीना गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d