लखीसराय :- जिला पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने छापेमारी करते हुए जिले के चानन इलाके के बन्नू बगीचा से एक हार्डकोर नक्सली दीपक राम को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पुलिस- नक्सली मुठभेड़ के अलावा कई अलग-अलग थानों में नक्सल मामले को लेकर कई मामले दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है.
पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के बाद चानन क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी की गई. तब जाकर चानन क्षेत्र के बन्नू बग़ैचा गांव से हार्डकोर नक्सली दीपक राम को गिरफ्तार किया गया है. इसकी सूचना एसपी सुशील कुमार ने दी.

