लखीसराय :- जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने छापेमारी करते हुए जिले के पीरी बाजार इलाके के कोडासी से एक हार्डकोर नक्सली महंगु कोड़ा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पुलिस- नक्सली मुठभेड़ के अलावा कई थानों में नक्सल मामले को लेकर कई मामले दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है.
पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर फिरी बाजार क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी की गई. तब जाकर पिरी बाजार क्षेत्र के कोडासी गांव से हार्डकोर नक्सली महंगु कोडा को गिरफ्तार किया गया है. इसकी सूचना एसपी सुशील कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है. और लगातार आगे भी जारी रहेगी. पुलिस के साथ एसटीएफ के जवान लगातार नक्सल प्रभावित एरिया में संयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं.

