BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हार्डकोर नक्सली सुनील कोडा जटाधारी गांव से गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
हार्डकोर नक्सली सुनील कोडा जटाधारी गांव से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

9 माह पहले ही संगठन में हुआ था शामिल

पुलिस की गतिविधियों के बारे में नक्सलियों को देता था सूचना

मुंगेर: रमणकाबाद पश्चिम पंचायत के जटाधारी गांव से खड़कपुर, गंगटा और श्यामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शामपुर थाना क्षेत्र के हर कुंडा जंगली इलाके में 9 अगस्त को सर्च ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ मामले के नामजद आरोपी हार्डकोर नक्सली सुनील कोटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी जटाधारी गांव स्थित उनके घर से की गई. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सली सुनील कोटा उर्फ टोप्पो ने बीते माह 9 अगस्त को गरम पनिया के समीप हुए एसटीएफ ,पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह लगभग 9 माह पूर्व नक्सली संगठन से जुड़ा था.

पूर्व में वह दिल्ली में रहकर काम करता था. लेकिन लॉक डाउन की वजह से अपनी मौसी या ससुर जोनल कमांडर बालेश्वर कोड़ा तथा अपने साला छोटू कोड़ा की मदद से नक्सली संगठन में जुड़ कर पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी नक्सली तक पहुंचाने लगा. जिस मोबाइल से पुलिस की गतिविधियां बताई जाती थी उस मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

साथ ही गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं. वहीं जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. वहीं इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर नईमुद्दीन, खड़कपुर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, घंटा थाना अध्यक्ष मजहर मकबूल, श्यामपुर थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत के विश्व शक्ति बनने में अमेरिका करेगा मदद: अमेरिका

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d