हजारीबाग:-हजारीबाग पुलिस ने लेवी वसूलने के आरोप में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.जिले के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से संगठन का लेडर पैड, तीन मोबाइल समेत कई सामान जब्त किये गये है.
बताया गया है कि भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूलने पर हीरालाल बेसरा को गिरफ्तार किया है.हीरालाल बेसरा को टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से गिरफ्तार किया गया है.आरोपी के पास से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का लेटर पैड, एमआई कंपनी का मोबाइल, चंदा, जुर्माना, लेवी बाबत लिखा रसीद, दो मोबाइल फोन का खाली डब्बा और चितकबरा पैंट बरामद किया गया है.प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिक एस ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि माओवादी के नाम पर क्षेत्र में व्यापारी वर्ग क्रेशर मालिक खदान मालिक ठेकेदार लोगों से धमकी देकर लेवी के रूप में पैसे की मांग की जा रही है.इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया.एसआईटी की टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार माओवादी हीरालाल बेसरा को कोल्हू से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार माओवादी ने धमकी देकर लेवी वसूलने की बात स्वीकार की है.यह भी बताया गया है कि हाल में ही जेल से छूटे माओवादी महावीर सोरेन के साथ मिलकर यह काम कर रहा था.पुलिस महावीर सोरेन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही गई है.

