मुंगेर: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर भारतीय महिला खो-खो टीम की कैप्टन महाराष्ट्र की महिला खो-खो खिलाड़ी काले सारिका को मुंगेर जिला खो -खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह एवं खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी.
साथ ही हरिमोहन ने कहा की भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल , भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता एवं भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव एम एस त्यागी एवं ज्वाइंट सेक्रेटी चंद्रजीत जाधव जी को खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी.
साथ ही उन्होंने ये कहा कि ये खो-खो खेल व खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है , भारतीय खो-खो महासंघ के सभी वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में कड़ी मेहनत के बल पर आज हमारे देश के खो-खो खिलाड़ी लगातार विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का लगातार लोहा मनवा रहे हैं. काले सारिका के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर मुंगेर जिले में भी महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगी और जिले की महिला खिलाड़ी भी इनसे प्रोत्साहित होकर बढ़-चढ़कर खेल में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी.
कौन है सारिका?
– सारिका काले महाराष्ट्र की है -सारिका उम्र के सातवीं कक्षा से 14वें साल से खो-खो खेलती आ रही है.
– सारिका ने लडकियों के 14, 17 और 19 साल की उम्र के ग्रुप मे महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
– उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं.
– साउथ एशियन खो-खो प्रतियोगिता में भारतीय महिला खो-खो टीम की कैप्टन के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व चुकी है.
-वर्ष 2020 के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं.

