बिहार(मुंगेर): स्पेशल ओलम्पिक्स की वार्षिक आम सभा की बैठक एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव दिनांक 18 अक्टूबर 2020 (रविवार) को विडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन किया गया. इस ऑनलाइन वार्षिक आम सभा की बैठक के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया. इस बैठक में मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी का प्रेसिडेंट सह स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार के मुंगेर प्रतिनिधि हरिमोहन सिंह भी ऑनलाइन ज़ूम ऐप्स के माध्यम से मुंगेर जिला की ओर से भाग लिए. उन्होंने बताया कि बिहार स्पेशल ओलम्पिक्स के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, खेल विशेषज्ञ, एथलिट लिडर, दिव्यांगजन विशेषज्ञ, अभिभावक अध्यक्ष एवं लेखापाल कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया जिसकी विज्ञापन 1 अक्टूबर 2020 एवं नामांकन की अन्तिम तिथि 5अक्टूबर 2020, स्क्रुटनी (संवीक्षा) 6 अक्टूबर 2020, नाम वापसी 7 अक्टूबर 2020 साथ ही 7 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित किया गया था. चुनाव की सभी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमति मधु श्रीवास्तव (अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट) की देख रेख में की गई. आज स्पेशल ओलम्पिक्स बिहार के ऑनलाइन वार्षिक आम सभा में पूरे बिहार के 38 जिला इकाईयों से दो-दो सदस्य शामिल हुए. चयनित कार्यकारी अधिकारियों एवं सदस्यों का नाम निम्न प्रकार है:-
- समीर कुमार महासेठ – अध्यक्ष 2. सुलेखा कुमारी (उपाध्यक्ष) 3. संदीप कुमार (सचिव) 4. विश्वकर्मा शर्मा (कोषाध्यक्ष) 5. कुमार आदित्य (खेल विशेषज्ञ), 6. धीरज कुमार (एथलीट लिडर) 7. लक्ष्मीकान्त कुमार (बौद्धिक दिव्यांग विशेषज्ञ) 8. डॉ० राजीव गंगौल (अभिभावक अध्यक्ष) एवं 9. मनीत कुमार (लेखापाल).
उपरोक्त सभी चयनित सदस्यों को रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमति मधु (अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट) ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। सभी सदस्यों ने अपनी घोषणा में कहा कि मैं स्पेशल ओलम्पिक्स बिहार को अच्छे कार्य करके दिखाउंगा साथ ही गांव पंचायत प्रखण्ड जिला एवं राज्य स्तर पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को खोज-खोज कर खेल के माध्यम से इनकी क्षमता का विकास कर समाज के मुख्य धारा में जोड़नें का प्रयास करूंगा इससे हमारे देश राज्य जिला प्रखण्ड पंचायत साथ ही गांव का नाम रौशन होगा। साथ ही आज के वार्षिक आम सभा में वार्षिक गतिविधि, आय व्यय एवं आगे किये जानेवाले गतिविधियों पर चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी कमिटी के सभी चयनित हुए प्रतिनिधियों को स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार मुंगेर जिला के प्रतिनिधि हरिमोहन सिंह ने बधाई देते हुए, कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार के पदाधिकारियों ने लगातार अपने अपने कुशल नेतृत्व में अच्छी कार्य कर रही है, इनके नेतृत्व में बिहार के बच्चे विश्व पटल पर कई अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अपने देश के लिए मेडल जीत चुके हैं, ये हम सबों के लिए गौरव की बात है. हमें पूरी उम्मीद है, कि भविष्य में ये और भी बेहतर कार्य करेंगे...
इस वार्षिक ऑनलाइन आम सभा के मुख्य अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त नि:शक्तता, बिहार सरकार) ऑन लाईन उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अच्छे कार्य किया है इन्हीं के बदौलत आज बौद्धिक अक्षम बच्चों का सर्वांगिन विकास हुआ है साथ ही बिहार के बौदि्धक अक्षम बच्चे भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है.साथ ही मैं आशा करता हूं कि नये चयनित सदस्य भी इससे और अच्छे काम करेंगे. मेरी शुभकामना इनके साथ हमेशा बना रहेगा.
साथ ही संतोष कुमार सिन्हा (प्राग्राम मैनेजर, स्पेशल ओलम्पिक्स बिहार),सुगन्ध नारायण प्रसाद (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर)लमीकान्त कुमार, आदित्या कुमार, कृष्ण कन्हैया, शेखर चौरसिया, आदित्या गुप्ता, हिरदय यादव, कुन्दन कुमार पाण्डे, धीरज कुमार, हरिमोहन सिंह आदि ऑनलाइन उपस्थित थे.
इस ऑनलाईन कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार, संतोष कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुगन्ध नारायण द्वारा किया गया.

