BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरिमोहन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय युवा निर्वाचिका सभा में भाग लेकर बढ़ाया युवाओं का मान

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
हरिमोहन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय युवा निर्वाचिका सभा में भाग लेकर बढ़ाया युवाओं का मान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: आज अंतर्राष्ट्रीय यूथ दिवस के शुभ अवसर पर ग्लोबल इकोनॉमिस्ट फोरम, ग्लोबल लीडरशिप ऑर्गनाइजेशन इंडो-ग्लोबल यूथ इमपॉवरमेंट सर्विस एवं पारा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय युवा निर्वाचिका सभा का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संधारणीय विकास लक्ष्य और लक्ष्य स्थापित करने ( International Youth Conclave , Promoting UN Sustainnable Devlopment Goals Achievers & Goal Setting ) को लेकर किया गया.

वहीं इस प्रोग्राम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल लीडरशिप ऑर्गनाइजेशन के चैयरमैन एवं नेहरू युवा केन्द्र संस्थान , भारत सरकार के नेशनल डायरेक्टर  मेजर जनरल दिलावर सिंह की अध्यक्षता में हुई.

इस प्रोग्राम मे मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री , टारगेट बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेट्री एवं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्वाचित मुंगेर पीडब्लयूडी आइकॉन हरिमोहन सिंह ने भाग लिया.

सबसे गर्व की बात ये है, कि इस प्रोग्राम में देश के विभिन्न राज्यों से कुछ चुनिदों को ही इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने का सु अवसर मिला जिसमें की बिहार से अकेले हरिमोहन सिंह ने इस प्रोग्राम में भाग लिया (दिव्यांग एवं महिला स्पोर्ट्स मोटीवेटर के तौर पर ).

हरिमोहन ने बताया कि इस प्रोग्राम में अपने देश भारत के अलावा न्यूयार्क, इंग्लैंड, सिंगापुर, जिंबाबवे, नाईजीरिया, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान आदि देशों के सीनियर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, ऑर्गनाइजेशन के वरीय पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

हरिमोहन ने बताया कि हम सबों को जैसा पता है, कि सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य 2015 में समाप्त हो गए थे, इसलिए इन विकास लक्ष्यों  के स्थान पर  सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने का फैसला संयुक्त राष्ट्र शीखर सम्मेलन में लिया गया .

इस संबंध में महासभा की बैठक न्यूयार्क में 25 से 27 सितंबर 2015 में आयोजित की गई थी. इसी बैठक में अगले 15 साल के लिए 17  लक्ष्य तय किए गए थे, जिनको 2016 से 2030 की अवधि में हासिल करने का निर्णय लिया गया था. इस बैठक में 193 देशों ने भाग लिया था , इस संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में जो 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडिजी) को रखा गया जो इस प्रकार थी.

(1)गरीबी की पूर्णतः समाप्ति, (2) भुखमरी की समाप्ति, (3) अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर, (4) गुणवत्तपूर्ण शिक्षा, (5) लैंगिक समानता, (6) साफ पानी और स्वच्छता सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, (7) अच्छा काम और आर्थिक विकास,  (8) उद्योग, (9) नवाचार और बुनियादी ढांचा का विकास,  (10) असमानता की कमी, (11) टिकाऊ शहरी और सामुदायिक विकास, (12) जिम्मेदारी के साथ उपयोग और उत्पादन, (13) जलवायु परिवर्तन, (14) पानी में जीवन, (15) भूमि पर जीवन, (16) शांति और न्याय के लिए संस्थान,  (17) लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी.

इन्हीं चीजों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, ताकि इस के निदान हेतु सबका मत लिया जा सके. किसी भी राष्ट्र के विकास में यूथ का सबसे बड़ा योगदान होता है. इस प्रोग्राम में शामिल होने पर हमें बहोत चीजों की जानकारी हुई. बड़े-बड़े इस फील्ड के सीनियर्स को सुनने और उनके कार्यों को जानने का मौका मिला.

उपयुक्त टिकाऊ लक्ष्य (एसडिजी) मानव जीवन के लगभग हर पहलू को कवर कर रहे हैं, यदि ये  लक्ष्य  निर्धारित समय के भीतर हासिल किए जाते हैं, तो यह सुनिश्चित है कि दुनिया भर में गरीबों का जीवन आसान होगा और उन्हें जीने के बारे में बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे.

इस  अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम में शामिल होने को लेकर सुअवसर प्रदान करने को लेकर हरिमोहन सिंह ने ग्लोबल लीडरशिप ऑर्गनाइजेशन के चैयरमैन एवं नेहरू युवा केन्द्र संस्थान, भारत सरकार के नेशनल डायरेक्टर  मेजर जनरल दिलावर सिंह का दिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना माई की पूजा को न दें बढ़ावा, अपनों की सुरक्षा का रखें ख्याल

Next Post

ट्विटर महासंग्राम के साथ मना पुस्तकालय दिवस

Next Post
ट्विटर महासंग्राम के साथ मना पुस्तकालय दिवस

ट्विटर महासंग्राम के साथ मना पुस्तकालय दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d