मुंगेर: टेनीक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कोचेज ट्रेनिंग प्रतियोगिता में बिहार स्टेट टेनीक्वाइट एसोसिएशन की ओर से हरिमोहन सिंह शामिल हुए .
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए हरिमोहन ने बताया कि इस कोचेज ट्रेनिंग प्रोग्राम में देश के विभिन्न राज्यों से कुछ चयनित राष्ट्रीय स्तर की पुरुष एवं महिला कोच को ही इस प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला, जिसमें की बिहार स्टेट से केवल दो ही लोगों का इस नेशनल वेविनार के लिए चयनित किया गया था.
जिसमें की एक मैं था, इसके लिए मैं राज्य संघ का आभार प्रकट करता हूं. इस प्रोग्राम में बहोट कुछ सीखने का मौका मिला. खास कर फेडरेशन के सीनियर टेक्निकल पदाधिकारीगण के द्वारा इस खेल से सबंधित विभिन्न प्रकार की ग्राउंड एवं आयोजन से संबंधित जानकारी दी गई.
टेनीक्वायट खेल को एक रिंग से एकल, डबल्स खिलाड़ी नेट के आर-पार खड़ा रहकर बैडमिंटन की तरह खेलते हैं. रिंग को एक हाथ से पकड़कर तीन सेकेंड में दूसरी टीम की ओर फेंकना होता है. दो हाथ लगने पर अथवा लाइन से बाहर रिंग गिरने पर विरोधी टीम के खाते में अंक जुड़ जाता है. दो दौर के मैच में जो भी टीम पहले 21 अंक अर्जित कर लेती है, उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है.
जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और उपमहाद्वीप के देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में ये खेल काफी लोकप्रिय है, साथ ही इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत गवर्नमेंट जॉब भी प्रदान की जाती है.

