BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संघर्षपूर्ण मुकाबले के पेनाल्टी शूटआउट में हरिणाया ने झारखंड की टीम को 4-3 से पराजित किया

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in Uncategorized
हॉकी खिलाड़ी को जन्मदिन पर दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड के सिमडेगा जिले के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप का फाईनल मैच गुरूवार की दोपहर खेला गया. एक कड़े संर्घषपूर्ण मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड की टीम को पेनाल्टी शूटआउट के सडन डेथ के सहारे 4-3 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया. जिसके चलते निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी. मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया. पेनाल्टी शूट आउट में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रर्दशन करते हुए 3-3 गोल करके बराबरी पर रहीं. इसके बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया. जिसमें हरियाण की टीम  एक गोल कर चैंपियन बन गई. हरियाणा की ओर से रितिका,सिवच कनिका, मनिषा और राणा साक्षी ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी. वहीं झारखंड की ओर से विनिमा धान,निशा मिंज और स्वीटी डुंगडुंग ने गोल करने में सफलता पाई. इससे पूर्व कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उत्तरप्रदेश की टीम ने ओड़िसा की टीम को 3-1 गोल से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया. मैच शुरू होते ही उतरप्रदेश की ओर से 15 वें मिनट में पटेल वंदना ने पहला गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. इसके 24 वें मिनट में ओड़िसा की डाडेल निशा ने अपनी टीम की ओर से पहला गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद में उतरप्रदेश की ओर से 38 और 43 वें मिनट में यादव पूर्णिमा ने एक एक कर दो गोल कर अपनी टीम को 3-1गोल से जीत दिला दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

600ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में होगी सहूलियत -जटाशंकर चौधरी

Next Post

नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में होगी सहूलियत -जटाशंकर चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d