BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति ने ग्यारह हजार दीयों का वितरण किया

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in समाचार
हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति ने ग्यारह हजार दीयों का वितरण किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति ने अपने स्तर पर शहर के विभिन्न इलाकों के मंदिरों में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर शहर में दीपोत्सव मनाने की पूरी तैयारी की है. इसके तहत समिति की तरफ से पिछले तीन दिनों से शहर के मंदिरों में दीयों के साथ साथ करंज का तेल, रुई के फाहे आदि का वितरण किया जा रहा है. स्वागत समिति के इस अभियान की जानकारी मिलने के बाद अनेक उत्साही लोग भी इस अभियान की जानकारी लेने पहुंचे. इनमें से अधिकांश ने इस प्रयास की प्रशंसा की है.

इस संबंध में हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि उनकी समिति की तरफ से थड़पखना महावीर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, काली मंदिर स्ट्रीट सिविल कोर्ट के पीछे, गुदड़ी मंदिर, लालपुर देवी मंदिर, कृष्ण मंदिर लेक रोड, श्रीराम मंदिर चुटिया, हनुमान मंदिर पुरानी रांची, बजरंग बली मंदिर चूना भट्ठा जैसे अनेक मंदिरों में स्वयंसेवकों की मदद से यह सामग्री पहुंचायी गयी है. इस काम में अमित अग्रवाल, प्रतीक वर्मा, विकास अग्रवाल, अंकुर मोदी, देवराज कच्छप, अनिल माथुर जैसे लोग पिछले तीन दिनों से लगातार काम कर रहे हैं.

इसके अलावा वैसे सैकड़ों परिवारों को भी 51-51 दीये, तेल और रुई के फाहे उपलब्ध कराये गये हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति इस कोरोना लॉक डाउन की वजह से अभी सही नहीं है. इसका मकसद उनकी धार्मिक इच्छा पूरी करने के साथ साथ भूमिपूजन के मौके पर राजधानी रांची में दीपावली का असली नजारा पेश करना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Covid-19 Bulletin: झारखण्ड में 14070 पोजिटिव केस, 8742 सक्रिय केस, 5199 ठीक, 129 मौतें शामिल

Next Post

भगवान श्री राम की कुंडली के अनुसार 5 अगस्त ही है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

Next Post
भगवान श्री राम की कुंडली के अनुसार 5 अगस्त ही है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

भगवान श्री राम की कुंडली के अनुसार 5 अगस्त ही है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d