रांची : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है. इस बार 91.46 फीसदी छात्र पास हुए हैं. पटना जोन में झारखंड का रिजल्ट भी बहुत अच्छा रहा. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जेवीएम श्यामली की हर्षा प्रियम और डीपीएस बोकारो के हर्ष राय 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं.
राजधानी रांची डीपीएस के अनन्य मिश्रा 98.4 प्रतिशत लेकर स्कूल टॉपर बने हैं, जबकि अविरल सिंह और शिव रतन 98.2 प्रतिशत लाकर सेकेंड टॉपर बने हैं. जेवीएम श्यामली की हर्षा प्रियम स्कूल टॉपर के साथ ही स्टेट टॉपर भी बनी है. सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद स्टूडेंट्स लगातार साइट पर रिजल्ट सर्च करते रहें.

