BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर्षवर्धन बोले- हमने दूसरे देशों की तुलना में कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ी जंग

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
हर्षवर्धन बोले- हमने दूसरे देशों की तुलना में कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ी जंग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में भारत कोरोना महामारी से इसलिए बेहतर तरीके से निपटने में समर्थ रहा, क्योंकि सरकार के सभी अंगों और समाज के बहुत बड़े तबके ने एक साथ मिलकर इससे लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले साल के अंत तक सभी बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पौष्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

97 फीसद हुई रिकवरी रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री शनिवार की रात ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन (बीएपीआइओ) वेल्स के वार्षिक सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे.

अपने संबोधन में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि भारत में कोरोना मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 97 फीसद हो गई और मृत्युदर 1.44 फीसद पर बनी हुई है, जो दुनिया में सबसे कम है.

बेहतर ढंग से लड़ने में सक्षम रहे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हर्षवर्धन ने कहा,’कोरोना महामारी दिसंबर, 2019 में पनपी और दुनियाभर में फैल गई. ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण से हम दूसरे देशों की तुलना में महामारी से बेहतर ढंग से लड़ने में सक्षम रहे.’ संपूर्ण सरकार से मतलब सरकार के सभी मंत्रालयों, प्रशासनिक विभागों और एजेंसियों से हैं और संर्पूण समाज का मतलब समाज के एक बहुत बड़े तबके से है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर उरांव की बिहारियों व मारवाड़ी समाज पर की गई टिप्पणी समाज को विभाजित करने वाला: श्रवण कुमार

Next Post

आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

Next Post
आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d