BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि मंत्री ने कहा, रबी फसलों की कटाई, खरीद की कोई समस्या नहीं

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
कृषि मंत्री ने कहा, रबी फसलों की कटाई, खरीद की कोई समस्या नहीं

कृषि मंत्री ने कहा, रबी फसलों की कटाई, खरीद की कोई समस्या नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन से रबी फसलों की कटाई और खरीद को लेकर कोई समस्या नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने इसकी छूट पहले ही दे दी थी.

मंत्री ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ‘पूरे देश में दलहन और तिलहन फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है और गेहूं की कटाई चल रही है और कटाई को लेकर कोई खास समस्या नहीं है.’

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से ज्यादातर राज्यों गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी.

Also Read This: BCCI उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की रात को 21 दिनों का देषव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया, जिससे फसल की कटाई के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य को जाने वाले मजदूरों का आवागमन अवरुद्ध हो गया.

तोमर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल कटाई और कृषि उत्पाद की खरीद की छूट दे दी रखी थी. फसल की कटाई के लिए किसानों और खेतिहर मजदूरों को मशीन के इस्तेमाल की अनुमति भी दी गई है.’

मजदूर के अभाव की समस्या की बात उन्होंने जरूर स्वीकारी. मगर इससे गेहूं या दूसरी रबी फसलों की कटाई प्रभावित होने की बात खारिज करते हुए तोमर ने कहा कि मेकेनाइजेशन यानी कृषि यंत्रों के उपयोग से इस समस्या का निदान हो गया है.

उन्होंने कहा, ‘अगर मजदूरों की बहुत समस्या होती तो इतने बड़े पैमाने पर कटाई नहीं हो पाती. स्थानीय मजदूरों के साथ-साथ पहले ही बाहर से आ चुके मजदूरों ने भी कटाई में योगदान दिया. यह बात सही है किटाई में मजदूरों की जितनी जरूरत होती है, उतने नहीं थे, लेकिन मेकेनाइजेशन की मदद से कटाई हो पाई है.’

Also Read This: भारत के लिए कोरोना वायरस अभिशाप नहीं वरदान है: सनत जैन

 

रबी फसलों की खरीद को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर तोमर ने कहा, ‘खरीद में कोई विलंब नहीं है. नैफेड और एफसीआई फसल की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है. केंद्र का राज्यों के साथ संपर्क बना हुआ है और राज्य अपनी स्थिति को देखते हुए खरीद की योजना बना रही है. कुछ राज्य 15 अप्रैल से दलहन और तिलहन की खरीद शुरू कर रहे हैं. इसके बाद गेहूं की खरीद शुरू करेंगे.’

नैफेड प्रमुख रबी दलहन और तिलहन फसल किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदता है. वहीं, भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई राज्यों की एजेंसियों द्वारा किसानों से एमएसपी पर खरीदा गया गेहूं उनसे प्राप्त करता है.

उन्होंने कहा कि खरीद के समय सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

तोमर ने बताया कि देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक मध्यप्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में 15 अप्रैल से खरीद शुरू हो रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थानीय पोषक खाद्य पदार्थ (परवरिश-21)

Next Post

HC ने की लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री को रोके जाने संबंधी जनहित याचिका खारिज

Next Post
HC ने की लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री को रोके जाने संबंधी जनहित याचिका खारिज

HC ने की लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री को रोके जाने संबंधी जनहित याचिका खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d