फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यनमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आ गए हैं. उन्होंगने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ मेरा नोवल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया था और मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. आपको बता दें कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री का सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिए पंचकूला कोविड लैब में भेजा गया था. जबकि शाम होते होते उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आइसोलेट हो गए हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है.
लोगों से की ये अपील
सीएम ने खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी देने के अलावा लोगों से अपील की है. उन्हों ने लिखा, ‘ मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए वो अपनी कोरोना जांच करवा लें. इसके अलावा मैं सभी से होम क्वा रंटाइन में जाने की अपील करता हूं.

