BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरियाणा पुलिस ने राज्य में सक्रिय 117 गिरोहों का किया भंडाफोड़

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
हरियाणा पुलिस ने राज्य में सक्रिय 117 गिरोहों का किया भंडाफोड़
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: हरियाणा पुलिस ने 2020 के प्रथम छह माह में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. इस दौरान 117 आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया गया. ये राज्य में सक्रिय थे. इन पर डकैती, लूटपाट, सेंधमारी व चोरी जैसी वारदातों में शामिल होने का संदेह था.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स सहित सभी फील्ड इकाइयों ने निरंतर कार्रवाई कर अपराध को कम करने में आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रयास तेज किए हैं.

इससे विभिन्न कुख्यात और खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल हुए हैं. इन अपराधियों को हरियाणा की तरफ रुख करना महंगा पड़ा है.

व्यापक रणनीति के परिणामस्वरूप पुलिस ने डकैती में शामिल 3 गैंग, लूटपाट में 11, सेंधमारी में 23, चोरी में 43 और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल 37 गैंग सहित कुल 117 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया.

जनवरी से जून 2020 के बीच चली कार्रवाई के तहत इन आपराधिक गिरोह के 409 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ पूछताछ के आधार पर 633 आपराधिक मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है. इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार सदस्यों से 3 करोड़ 46 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति भी बरामद की गई.

इस दौरान 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू भी बरामद किए गए हैं. एडीजीपी ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन व डीजीपी मनोज यादव की देखरेख में निरंतर अपराध दर को कम करने के साथ-साथ कुख्यात और अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरल सरकार ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई राय नहीं मानी,असली आंकड़े छिपाए: जेपी नड्डा

Next Post

कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Next Post
कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d