BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल के पास पहुंची टिकट के दावेदारों की लिस्ट

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in समाचार
अरविंद केजरीवाल के पास पहुंची टिकट के दावेदारों की लिस्ट
Share on FacebookShare on Twitter
आम आदमी पार्टी के राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय, सह-प्रभारी राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक-एक दावेदार के नाम पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधानसभा चुनाव लडऩे के तरीके पर भी मंथन किया गया। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही हरियाणा के दौरे पर आने के संकेत दिए हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों का इंटरव्यू पूरे होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिपोर्ट सौंप दी गई है। राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने यह रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी। इस पर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन किया गया। बैठक में तय हुआ कि आम आदमी पार्टी फिलहाल अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जिन नेताओं ने इंटरव्यू दिए हैं, उनके बारे में पूरी जांच पड़ताल के बाद अलग-अलग चरणों में उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी। अभी तक तीन सौ से अधिक दावेदारों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। नवीन जयहिंद ने संकेत दिए कि अगले दस दिनों में पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इसके बाद दूसरी, तीसरी और चौथी लिस्ट जारी होगी। पहली सूची में डेढ़ से दो दर्जन उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना है। राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के अनुसार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व सैनिक, किसान, मजदूर, वकील, मास्टर, पत्रकार, व्यापारी व आम कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं। नवीन जयहिंद ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में स्वयं सभी आवेदकों के फार्म देखे और संतोष जाहिर करते हुए पूरी हरियाणा टीम को चुनाव में मुस्तैदी से जुटने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूबसूरती का वरदान हैं केले के छिलके, फेकें नहीं करें इस्तेमाल

Next Post

बिहार : महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद पर अभी से घमासान

Next Post
बिहार : महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद पर अभी से घमासान

बिहार : महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद पर अभी से घमासान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d