BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अन्नदाताओं का ऐलान, कहा- हरियाणा में किसी भी राजमार्ग पर नहीं करने देंगे टोल वसूली

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
किसानों का फैसला: बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे, गृह मंत्री के प्रस्ताव को ठुकराया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 25 वां दिन है. इस दौरान केंद्र सरकार किसानों को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही, लेकिन फिर भी किसान यूनियन अपनी मांगों पर अड़े हुए है. किसानों की मांग है कि नए कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द किया जाए. कृषि कानूनों के खिलाफ​ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच आज किसान नेताओं ने कहा है कि हरियाणा में किसी भी राजमार्ग पर टोल वसूली नहीं करने देंगे.

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला ने बताया कि किसान 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में सभी राजमार्गों पर टोल वसूली नहीं करने देंगे. संवाददाता सम्मेलन में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद थे. टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाएंगे. उन्होंने कहा, ”हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि इस दिन वे दोपहर का भोजन न पकाएं”.

उधर 23 दिसंबर को किसान दिवस को लेकर किसान संगठनों ने अपील की है कि इस दिन देशभर के लोग एक दिन का उपवास रखें. 26 और 27 दिसंबर को किसान NDA में शामिल दलों के नेताओं से मिलकर उनसे अपील करेंगे कि वो सरकार पर दबाव डालें और तीनों कानून वापस करवाएं. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे. अदाणी-अंबानी का बायकॉट जारी रहेगा. आढ़तियों पर छापेमारी के विरोध में किसान इनकम टैक्स ऑफिसों के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे.

दूसरी ओर किसान नेताओं ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर बैठक के बाद ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को जितनी देर मन की बात करेंगे, किसान ताली-थाली बजाएंगे. वहीं, स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने देशभर में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों से प्रदर्शन स्थलों पर एक दिन की भूख हड़ताल करने का आह्वान किया. उन्होंने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सोमवार को सभी प्रदर्शन स्थलों पर किसान एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे. इसकी शुरुआत यहां प्रदर्शन स्थलों पर 11 सदस्यों का एक दल करेगा.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MNM नहीं करेगी कजगम पार्टियों के साथ गठबंधन: कमल हसन

Next Post

CAA पर आगे बढ़ेगी सरकार, बनाए जाएंगे नियम: अमित शाह

Next Post
शाहीन बाग मामला: हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं- अमित शाह

CAA पर आगे बढ़ेगी सरकार, बनाए जाएंगे नियम: अमित शाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d