NEW DELHI: मामलाहरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस औऱ गानों के लिए जितनी मशहूर हैं उतना ही उनका नाता विवादों से भी रहा है. अब खबर आ रही है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पर करीब 4 से 6 करोड़ तक की धोखाधड़ी की शिकायत हुई है और पुलिस ने इसपर एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर ली है.
खबरों के मुताबिक सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के स्टेज शो के लिए पकंज चावला और कुछ लोगों की PR कंपनी और बाकि कंपनियों के साथ सपना (Sapna Choudhary) ने स्टेज शो डांस और सिंगिग के एग्रीमेंट साईंन किए थे, जिसके लिए उन्होंने कुछ एडवांस पैसे लिए लेकिन बाद में उन्होंने किसी तरह की परफॉर्मेंस नहीं दी.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी (Sapna Choudhary) व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आईपीसी सेक्शन 420, 120B, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के खिलाफ केस दर्ज किया गया हो. इससे पहले भी वह कई बार कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं. इससे पहले 2019 में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है.

