BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केरल में हथिनी ने गलती से पटाखे से भरा फल खाया होगा: पर्यावरण मंत्रालय

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
केरल में हथिनी ने गलती से पटाखे से भरा फल खाया होगा: पर्यावरण मंत्रालय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केरल में गर्भवती हथिनी की मौत की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसने संभवत: गलती से पटाखे से भरा फल खा लिया था.

मंत्रालय ने यह भी पाया कि कई बार स्थानीय लोग अपने खेतों से जंगली सुअरों को दूर रखने के लिए विस्फोटकों से भरे फल रखने का अवैध कार्य करते हैं.

केरल के साइलेंट वैली जंगल में 15 साल की इस हथिनी ने शक्तिशाली पटाखों से भरा अनानास खा लिया था जो उसके मुंह में फट गए थे. एक हफ्ते बाद 27 मई को वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई थी. मंत्रालय ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट करते हुए कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

मंत्रालय ने कहा, “प्रारंभिक जांचों में पता चला है कि हथिनी ने गलती से यह फल खा लिया होगा. मंत्रालय केरल सरकार के साथ लगातर संपर्क में है और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा हथिनी की मौत के लिए जिम्मेदार किसी अधिकारी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विस्तृत परामर्श भेजा गया है.”

मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “अब तक, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस अवैध एवं बेहद अमानवीय कृत्य में शामिल और लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. डब्ल्यूसीसीबीएचक्यू को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.”

इसने यह भी ट्वीट किया कि पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोगों से सोशल मीडिया की “अफवाहों” पर यकीन नहीं करने का अनुरोध किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छ्ठी JPSC को रद्द करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उलगुलान पदयात्रा कल से

Next Post

कोरोना से CRPF जवान सहित दो की मौत

Next Post
कोरोना से CRPF जवान सहित दो की मौत

कोरोना से CRPF जवान सहित दो की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d