BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथरस केस: जिले में धारा 144 लागू, नहीं होगा पॉलिटिकल टूरिज्म

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
हाथरस केस: जिले में धारा 144 लागू, नहीं होगा पॉलिटिकल टूरिज्म
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर देशभर में रोष बना हुआ है. विपक्षी दल इस मामले पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य दल भी सरकार पर हमलावर हैं. पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग पार्टियों के नेता हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें रास्ते में ही रोक दे रही है.

प्रशासन पर उठ रहे सवालों को लेकर सीएम योगी ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि अपराधियों का समूल नाश सुनिश्चित है. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है. इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा. आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पबद्ध है. यह हमारा संकल्प है-वचन है.” यहां पढ़िए हाथरस कांड से जुड़े अपडेट..

अठावले ने साधा मायावती पर निशाना

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने कहा, “हाथरस में लड़की की मौत मानवता पर कलंक लगाने वाली घटना है. मायावती राजनीति कर रही हैं. उन्हें योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है. वो CBI जांच की मांग कर रही हैं, जबकि SIT द्वारा वहां मजबूत जांच हो रही है. परिवार खुद CBI जांच से इनकार कर रहा है.”

सुरक्षा और बैरिकेडिंग बढ़ाई गई

राहुल गांधी के नेतृव में कांग्रेस नेताओं की हाथरस यात्रा को देखते हुए दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाजा पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है.

‘कोई पॉलिटिकल टूरिज्म नहीं होगा‘

हाथरस के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा, “डीएम का जो बयान है, वो तोड़मरोड़ कर दिखाया गया है. अंतिम संस्कार में पीड़िता के दादा, चाचा और अन्य रिस्तेदार थे. SIT जांच चल रही थी, इसीलिए मीडिया पर रोक लगाई थी. पीड़ित परिवार को ना तो बंधक बनाया गया, न उनके फोन छीने गए, न धमकाया गया, ये सब आरोप गलत हैं. हाथरस में धारा 144 लगी है. कोई पॉलिटिकल टूरिज्म नहीं होगा. राहुल गांधी परिवार से नहीं मिल सकते हैं.”

‘पुलिस से महिला कांग्रेस नहीं डरती‘

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, “आदित्यनाथ जी, तैयार रहिये, हम फिर आ रहे हैं! आपकी पुलिस से महिला कांग्रेस नहीं डरती, हम राहुल गांधी के सैनिक हैं!”

‘फोन जब्त कर लिया गया था‘

पीड़िता की मां ने बताया कि ‘हमें बंधक बनाकर रखा गया था. छत पर पुलिस का पहरा था. किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी. फोन जब्त कर रखे थे. डीएम लगातार धमका रहे थे. SIT ने घटना वाले दिन के बारे में बयान दर्ज किए थे.’

मीडिया को गांव जाने की इजाजत मिली

मीडिया को हाथरस में पीड़ित परिवार के गांव जाने की इजाजत दे दी गई है. हाथरस एसडीएम ने बताया कि धारा 144 लागू होने के चलते 5 से ज्यादा मीडियाकर्मियों को एक जगह पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है.

‘पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए‘

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है. पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है. अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा. ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं. पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए.”

हाथरस के लिए निकलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आज बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज दोपहर हाथरस के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि राहुल हाथरस में मृतक लड़की के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

टीएमसी नेता का हाथरस एसडीएम पर गंभीर आरोप

तृणमूल सांसद प्रतिमा मंडल और पूर्वी सांसद ममता ठाकुर ने हाथरस सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. टीएमसी नेताओं ने एसडीएम पर उन्हें धक्का देने और गलत तरीके से बर्ताव करने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को टीएमसी नेताओं के हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जाने समय की यह कथित घटना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Next Post

तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया ‘भाजपा हटाओ बेटी बचाओ’ अभियान

Next Post
तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया ‘भाजपा हटाओ बेटी बचाओ’ अभियान

तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया 'भाजपा हटाओ बेटी बचाओ' अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d