दिल्ली: हाथरस गैंगरेप मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. मायावती ने कहा कि पीड़ित परिवार ने डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन सरकार फिर भी चुप्पी साधे है. उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई जांच को राजी हो गई, लेकिन डीएम के वहां रहते मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है.
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, ”हाथरस गैंगरेप काण्ड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, फिर भी यूपी सरकार की रहस्मय चुप्पी दुःखद व अति-चिन्ताजनक.
हालांकि सरकार सीबीआई जांच हेतु राजी हुई है, किन्तु उस डीएम के वहां रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? लोग आशंकित हैं.”

