BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथरस कांड: खेत के मालिक ने मांगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
हाथरस कांड: खेत के मालिक ने मांगा 50 हजार रुपये का मुआवजा
Share on FacebookShare on Twitter

हाथरस: हाथरस के जिस खेत में बिटिया के साथ घटना हुई थी उस खेत के मालिक ने इस मामले में सरकार से मुआवजा देने की मांग की है. खेत मालिक छोटू के भाई सोम सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद बाजरे की फसल में पुलिस ने पानी नहीं लगाने दिया.

पुलिस काफी दिनों तक सबूत होने की बात कहती रही, जिससे फसल की सिंचाई नहीं हो पाई. जांच के बाद अब सीबीआई ने कहा है कि फसल काट सकते हैं, लेकिन फसल टूट गई है. दाना भी नहीं है. 

उनका कहना है कि इस केस के चक्कर में हमारा कम से कम 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. लिहाजा उन्हें भी मुआवजा दिया जाए. खेत मालिक छोटू ने कहा कि हमारी बाजरे की छह महीने की फसल है. हम खेती और पशुओं के भरोसे पर ही रहते हैं. ऐसे में हमें नुकसान हुआ है. सरकार हमारी मदद करे.

बता दें कि सीबीआई लगातार इस मामले की तह में जा रही है और इसके लिए घटना से जुड़े हर व्यक्ति को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को टीम ने खेल मालिक छोटू से भी पूछताछ की थी. सूत्रों की मानें तो विक्रम उर्फ छोटू ने कई अहम जानकारियां सीबीआई को दी थीं.

इसके बाद रविवार को सीबीआई ने दोबारा छोटू और एक अन्य युवक अनिल से भी पूछताछ की थी. अनिल एक आरोपी रामू के साथ चिलर प्लांट पर काम करता था. दोनों ने ही खुद को घटना का चश्मदीद बताया था. इन दोनों को सीबीआई ने दोपहर 12:30 बजे के लगभग छोड़ दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Next Post

बेटियो की सुरक्षा के लिए दहेज मुक्त झारखंड संस्था के पदाधिकारियों ने बोकारो पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा

Next Post
बेटियो की सुरक्षा के लिए दहेज मुक्त झारखंड संस्था के पदाधिकारियों ने बोकारो पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा

बेटियो की सुरक्षा के लिए दहेज मुक्त झारखंड संस्था के पदाधिकारियों ने बोकारो पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d