रांची: झारखंड में सुबह में पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में दो और गिरिडीह में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शाम में हजारीबाग जिले से छह कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई.
वहीं रांची के अरगोड़ा से भी एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 172 हो गयी है.

