BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल का निधन, शोक की लह

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल का निधन, शोक की लह
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर राजकुमार लाल का निधन हार्ट अटैक से हो गया. 30 मार्च की देर रात लगभग 12:00 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. इनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

हजारीबाग के उपमहापौर राजकुमार लाल ने भाजपा में जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था. पिछले नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ कर उपमहापौर बने थे. लायंस क्लब, रोटरी क्लब और कई सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहे थे.

हजारीबाग में 30 मार्च को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए थे. उस वक्त वे बिल्कुल स्वस्थ थे. दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और रात में यकायक उनकी तबीयत खराब हो गयी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. निधन की खबर मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया.

निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया. सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस नेता जयशंकर पाठक, भाकपा नेता जमील खान, राजद जिला अध्यक्ष संजर मल्लिक समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, शिफ्ट किए गए 60 मरीज

Next Post

तीन तलाक मामला: अतिया के पक्ष में कोर्ट का फैसला,मिलेगा 13 लाख 44 हजार रुपए का गुजारा भत्ता

Next Post
तीन तलाक मामला: अतिया के पक्ष में कोर्ट का फैसला,मिलेगा 13 लाख 44 हजार रुपए का गुजारा भत्ता

तीन तलाक मामला: अतिया के पक्ष में कोर्ट का फैसला,मिलेगा 13 लाख 44 हजार रुपए का गुजारा भत्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d