हजारीबाग 29 जून : मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच-33 रांची , पटना रोड मुकुंद गंज चौक के पास शुक्रवार को 6:00 बजे इंटर के छात्र अनूप मिश्रा, पिता दिलीप की मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से कोचिंग करने के लिए स्कूटी पर भाई बहन के साथ जा रहा था उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई और बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। चालक गाड़ी सहित मुफस्सिल थाना में जाकर सलेंडर कर दिया ।
Also Read This:- हजारीबाग : पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 जवान की मौत,4 घायल
वही बहन को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया । जहां उसकी इलाज चल रही है वही घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

