BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड पर हादसा: बाइक सवार की मौत

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड पर हादसा: बाइक सवार की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबागः पेलावल ओपी थाना क्षेत्र अंतगर्त हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड पर शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई. बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था और सड़क किनारे खड़ी कार से टक्करा रोड पर गिर गया. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके सिर को कुचल दिया. अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला. अधेड़ भाजपा कार्यकर्ता था और कार पेंटर का काम करता था.

मृतक की पहचान पेलवाल ओपी थाना क्षेत्र स्थित रोमी गांव निवासी कैलाश राणा (47) के रूप में की गई. कैलाश राणा उतरी शिवपुरी कृष्णा नगर में कार पेंट की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था. कैलाश का एक बेटा व दो बेटियां हैं. कैलाश राणा दुकान बंद कर देर रात अपनी बाइक से घर जा रहा था. उसके पीछे एक ट्रक आ रहा था.

हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड के किनारे एक अर्टिगा कार खड़ी थी. कैलाश जैसे ही कार के पास पहुंचा, सामने से एक और छोटी कार आ गई. कैलाश ने बचने के लिए अर्टिगा कार की ओर बाइक मोड़ दिया और वो कार से टकराकर सड़क पर गिर गया. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कैलाश को कुचल दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व अर्टिगा कार को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. दूसरी ओर सूचना मिलते ही कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय सेना को मिलेगी ये अचूक मिसाइल, पलक झपकते ही खाक हो जाएगा दुश्मयन

Next Post

झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

Next Post
झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d