रांची: झारखंड के उच्च न्यायालय ने मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट में बुधवार को मास्क, सैनिटाइजर और बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर दायर जनहित याचिका पर पर सुनवाई हुई.
जिसमें कोर्ट ने मास्क और सैनिटाइजर की काला बाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सरकार को देते हुए याचिका निष्पादित की.

