दिल्ली: दिल्ली एम्स में सोमवार को नर्सिंग कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हड़ताल सोमवार से शुरू हुई. सोमवार को एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सिंग स्टाफ से काम पर आने को कहा लेकिन हड़ताल अभी भी जारी है.
हड़ताल को देखते हुए एक तरफ एम्स प्रशासन ने कार्रवाई का नोटिस जारी किया है तो अब दिल्ली हाईकोर्ट ने यूनियन की हड़ताल पर रोक लगा दी है. जस्टिस नवीन चावला द्वारा एम्स की याचिका पर यह आदेश दिया गया है. सुनवाई के दौरान एम्स प्रशासन की तरफ से कहा गया कि नर्सिंग स्टाफ की मांगों पर विचार किया जा रहा है.

