BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेट स्पीच पर HC ने सरकार से मांगा जवाब

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
हेट स्पीच पर HC ने सरकार से मांगा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्लीः स्वरा भास्कर, हर्ष मांदर, अमानतुल्ला खान पर FIR करने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेज कर मांगा जवाब.

हिन्दू सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानबाजी के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके अलावा एक वकील ने याचिका दाखिल कर सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मांदर, आरजे सायमा, स्वरा भास्कर, आप नेता अमानतुल्ला खान के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

इसके अलावा याचिका में दिल्ली हिंसा की जांच एनआईए से कराने की भी मांग की गई है. इस याचिका पर भी दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मांदर और फराह नकवी की तरफ से भी दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर भाजपा नेताओं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. इन नेताओं पर भी भड़काऊ बयान देने का आरोप है.

इस याचिका पर भी हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस भेजा है. हालांकि सरकार ने जवाब देने के लिए कुछ समय की मांग की है.

जिसके बाद कोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट अब इस मामले पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ही भड़काऊ बयानबाजी शुरू हो गई थी, जो कि चुनाव के बाद भी बदस्तूर जारी रही.

बीते दिनों जाफराबाद-मौजपुर इलाके में सीएए विरोध और कथित सीएए समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद हिंसा भड़क गई.

इस हिंसा में अभी तक 39 लोगों की मौत की खबर है. वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘आप’ विधायकों ने मुंह पर मास्क बांधकर सरकार पर कसा तंज, सरकार पर ‘करो न वायरस’ हावी

Next Post

UP में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हर किसी पर है नजर

Next Post
UP में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हर किसी पर है नजर

UP में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हर किसी पर है नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d