रांची: राज्य में कोरोना से संक्रमित के बढ़ते मामले को देखते हुए हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान पर आज सुनवाई टल गई है. राज्य सरकार की ओर से जवाब के लिए समय मांगा गया गया है.
अदालत ने इसकी गम्भीरता को देखते हुए कल शनिवार को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है. इसके अलावा अदालत ने राज्य में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की कमी और उसकी बढ़ती कीमतों पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है.

