BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एचइसी के झुग्गी -झोपड़ी वालों को पक्का आवास मिलेगा

by bnnbharat.com
July 18, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

कुल 5725 परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, जी – 6 फ्लैट बनेंगे

नगर विकास सचिव ने जल्द डीपीआर और प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश

भुसूर, तिरिल, लाबेद, कूटे, एनी, मुड़मा और जगन्नाथपुर के स्लम बस्ती वाले बसाये जायेंगे

रांची। एचइसी परिसर के झुग्गी-झोपड़ी ( स्लम बस्ती )में रहने वाले लोगों के दिन बहुरेंगे। एचइसी परिसर में झुग्गी-झोपड़ी के तहत अनुमानित 5725 परिवार रहते हैं। इन परिवारों को एक आधुनिक कालोनी बना कर पक्के आवास उपलब्ध करायें जायेंगे। यह आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम घटक के तहत बनाये जायेंगे। इस संबंध में गुरूवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में सचिव श्री सिंह ने जुडको के अधिकारियों को जल्द विस्तृत कार्य प्रतिवेदन ( डीपीआर ) बनाने का निर्देश दिया। श्री सिंह ने इस योजना को कैबिनेट मंजूरी दिलाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव एवं सलेख तैयार करने का निर्देश दिया।
सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि एचइसी से 308.86 भूमि के हस्तांतरण के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाये। जुडको एवं एचइसी के अधिकारी संयुक्त रूप सर्वे कर जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करें । ताकि जल्द से जल्द झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों के सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। सचिव ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए बनने वाले आवासों के निकट पार्क भी बनवाये जाये। साथ ही सड़क, बिजली और पानी की भी व्यवस्था करायी जाये। सामुदायिक भवन भी बनाये जायें। सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि जिस झुग्गी -झोपड़ी के लिए आवास बनाये जायें वह उसी बस्ती के निकट ही हो।
भुसूर में 38.5 एकड़ जमीन उपलब्ध है। जहां 1200 पक्के जी प्लस 6 आवास बनेंगे। भुसूर में फिलहाल 1181 लोग रह रहे है। इसी तरह तिरिल बस्ती में 88़22 एकड़ जमीन पर 2125 आवास बनाये जायेंगे। तिरिल में 1875 आवास है। लाबेद स्थित झुग्गी -झोपड़ी के लिए 27.09 एकड़ भूमि पर 2400 आवास बनेंगे। लाबेद में 761 परिवार रह रहा है। एनी स्थित झुग्गह-झोपड़ी में रह रहे परिवारों को लाबेद में बनने वाले कालोनी में आवास मुहैया कराया जायेगा। एनी के 1600 परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की योजना है। कूटे के 146 और मुड़मा के 137 परिवारों को तिरिल और लाबेद में बनने वाले आवासों में बसाया जायेगा। जग्गनाथपुर के 251 परिवारों को तिरिल के निकट बनने वाली कुष्ठ कालोनी में आवास उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक में निदेशक नगरीय प्रशासन मृत्युजय कुमार वर्णवाल, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी, परिवहन एवं आवास प्रभाग के महाप्रबंधक विनय कुमार राय, एजीएम वीरेंद्र कुमार एवं परियोजना प्रबंधक संजय पासवान उपस्थित थे ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार मे भाजपा और जदयू में गठबंधन लेकिन झारखंड में जदयू ने 81 सीटों पर अकेले लड़ने का किया ऐलान

Next Post

चुरचू हजारीबाग रोड के ड्राइवरों मजदूरों की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

Next Post

चुरचू हजारीबाग रोड के ड्राइवरों मजदूरों की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d